Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिनीतीश ने दिल्‍ली पहुंचकर कहा, सरकार तो अब बनेगी ही- किसकी?

नीतीश ने दिल्‍ली पहुंचकर कहा, सरकार तो अब बनेगी ही- किसकी?

नई दिल्‍ली। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं। बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की ओर से एनडीए की बैठक बुलाई गई है। शाम 4 बजे एनडीए की मीटिंग होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। उधर, इंडिया गठबंधन ने गुरुवार को मीटिंग बुलाई है। तेजस्‍वी यादव भी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को मिली जीत के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा- सरकार तो अब बनेगी ही। किसकी सरकार बनेगी? इस पर नीतीश कुमार मुस्कुराए और गाड़ी में बैठकर चले गए। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे। एनडीए की बैठक से पहले जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा, हम एनडीए के साथ हैं। नीतीश बैठक में जाएंगे। बिहार की जनता ने एनडीए को बिहार में बड़ा जनादेश दिया है।’सूत्रों से पता चलता है कि सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रपति को अपना समर्थन पत्र सौंपने की योजना बना रहे हैं।

इधर तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव पटना से फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ चले थे। वहां से सामने आई तस्वीरों में तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के पीछे बैठे नजर आए। लेकिन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के पास वाली सीट पर बैठे नजर आए। इसे लेकर अटकलें भी शुरू हो गईं।

अटकलों पर अब जेडीयू मंत्री जमा खान का बयान आया है। जमा खान ने कहा, ‘नीतीश कुमार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में भाग लेना है। इसलिए वो फ्लाइट से दिल्ली गए। तेजस्वी को विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेना है। ऐसे में अगर वे भी उसी फ्लाइट से गए तो यह महज एक संयोग है। इसके अलावा और कुछ नहीं है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments