Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रियाई कलाकारों ने मोदी के स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ सुनाया...

ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने मोदी के स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ सुनाया वंदे मातरम

नई दिल्ली। रूस की यात्रा खत्म कर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया में उनका शानदार स्वागत किया जा रहा है। वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ वंदे मातरम गाया।

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने वियना पहुंचने के बाद अपने देश में उनका स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया और एक निजी कार्यक्रम के लिए उनकी मेजबानी की। नेहमर (PM Modi In Austria) को भारतीय प्रधान मंत्री को गले लगाते और उनके साथ सेल्फी लेते देखा गया है।

पीएम मोदी ने इस तरह जताया आभार

पीएम मोदी ने अब एक्स पर पोस्ट लिखकर आभार भी जताया है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा, इस अद्भुत प्रस्तुति के लिए धन्यवाद, इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण मुझे वंदे मातरम की एक झलक देखने को मिली।

पीएम मोदी और चांसलर के बीच होगी खास बातचीत

पीएम मोदी की ये यात्रा इसलिए भी खास है, क्योंकि 40 सालों में ऑस्ट्रिया का दौरा करने वाले वो पहले भारतीय नेता हैं। 1983 में, इंदिरा गांधी ने मध्य यूरोपीय देश का दौरा किया था। अब,सभी की नजरें पीएम मोदी और चांसलर नेहमर के बीच होने वाली बातचीत पर होंगी क्योंकि भारत और ऑस्ट्रिया राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक आयोजित करने के लिए सोमवार को रूस गए थे। अपने नए कार्यकाल में उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। मॉस्को में अपने भाषण में उन्होंने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया और रूस के साथ भारत के संबंधों पर चर्चा की

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments