Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडबाहुबली के ‘कटप्पा’ सलमान खान की फिल्म में दिखेंगे, होगा नेगेटिव...

बाहुबली के ‘कटप्पा’ सलमान खान की फिल्म में दिखेंगे, होगा नेगेटिव रोल

मुंबई। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये एक ऐसा सवाल था जिसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की रूपरेखा ही बदलकर रख दी. बाहुबली फिल्म का दूसरा पार्ट आया और इसके बाद साउथ इंडस्ट्री पहले जैसी नहीं रही. खूब पैसों की बारिश देखने को मिली. कई सारे एक्टर्स पॉपुलर हुए. अब प्रभास की बाहुबली के कटप्पा बॉलीवुड में नजर आने वाला हैं. ये उनका बॉलीवुड डेब्यू तो नहीं होगा लेकिन इस फिल्म से उनके करियर में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है. वे इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आ सकते हैं. खुद कटप्पा ने ये बात कही है.

कटप्पा का रोल प्ले कर पॉपुलर होने वाले दिग्गज साउथ एक्टर सत्यराज ने कहा कि वे सलमान खान की एक फिल्म में विलेन हैं जिसे आर मुरुगदास बना रहे हैं. अब ये तो पहले से ही ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि आर मुरुगदास, सिकंदर नाम की एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें सलमान खान का लीड रोल है. ये फिल्म ईद 2025 में आएगी जो इस फेस्टिवल में सलमान खान का कमबैक होगा. अब इस फिल्म में ये बड़ा अपडेट आ गया है.

पहले तो ऐसी चर्चा थी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म में लीड रोल सत्यराज का होगा. लेकिन एक्टर ने खुद इन अफवाहों का खंडन किया और बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. मगर अब फैन्स के लिए ये बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. दो दमदार पर्सनालिटी को उन्हें स्क्रीन पर भिड़ते हुए देखा जाएगा. हालांकि फिल्म की टीम की ओर से अभी इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन फैन्स को इस बात का इंतजार नहीं है. वे आधिकारिक घोषणा के बिना ही खुश हैं और इस फिल्म को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं. कोई इसे सदी की सबसे बड़ी कास्ट कह रहा है तो किसी का ऐसा मानना है कि असली मजा तो अब आएगा.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments