Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीय32 दांतों के साथ पैदा हुई बच्ची, मां ने दावा कर वीडियो...

32 दांतों के साथ पैदा हुई बच्ची, मां ने दावा कर वीडियो भी किया शेयर

डलास. नवजात के पूरे 32 दांत, ऐसा हुआ है. शिशुओं में आमतौर पर छह से 12 महीने के बीच दांत निकलने शुरू हो जाते हैं, पूरे दांत आने में कई साल भी लगते हैं. लेकिन कोई बच्चा पूरे के पूरे 32 दांतों के साथ पैदा हो. एक अमेरिकी महिला ने ऐसे ही बच्ची को जन्म दिया, जिसका वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं. यह एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जिसे ‘नेटल टीथ’ या ‘बेबी टीथ’ यानी जन्मजात दांत कहते हैं.

अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास की रहने वालीं नीका दीवा नामक एक महिला ने अपने नवजात शिशु की दुर्लभ स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए टिकटॉक का सहारा लिया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी पूरे दांतों के साथ पैदा हुई थी. उन्होंने अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बच्ची के जन्म से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाई गई हैं.

महिला के मुताबिक जब उसने पहली बार अपनी बेटी को गोद में लिया तो उसके मुंह में सारे दांतों को देखकर दंग रह गई. उसे डॉक्टरों ने बताया कि यह एक बेहद दुर्लभ स्थिति है और अब वह इसके बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. महिला ने कहा कि यह मजाक नहीं है. इस पोस्ट को कई लोगों ने गंभीरता से लेने पर जोर दिया, तो कुछ को यकीन ही हुआ कि ऐसा भी हो सकता है. @ika.diwa इंस्टा अकाउंट से शेयर हुई वीडियो क्लिप पर तीन करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं.

इस स्थिति के कई कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक फैक्टर्स, कुछ मेडिकल कंडीशंस या गर्भावस्था के दौरान मां की स्वास्थ्य स्थिति. हालांकि, यह स्थिति अक्सर शिशु के लिए कोई गंभीर परेशानी नहीं बनती, लेकिन अगर दांत टूट जाए तो उसके निगलने का खतरा रहता है. इसके अलावा मां को दूध पिलाने में कठिनाई हो सकती है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments