Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 50 लड़कियों...

अनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 50 लड़कियों का कराया सामूहिक विवाह, जेवर और रुपयों से भरी बेटियों की झोली

 

मुंबई. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ फेरे लेने के लिए तैयार हैं. उनकी शादी की पूरी तैयारियां हो गईं हैं. इसके पहले अंबानी परिवार ने अपनी परंपरा के अनुसार पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने 50 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया. विवाह में अंबानी परिवार ने इन लोगों को खूब गिफ्ट भी दिए.

अंबानी परिवार की दरियादिली से तो पूरी दुनिया वाकिफ हैं. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपना हर काम शुरू करने से पहले लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं. हर कोई उनके इस अंदाज की तारीफ करता है. पूरे अंबानी परिवार के लोगों में भरपूर सादगी देखी जाती है.अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल सगाई की थी. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड भक्ति और ट्रेडिशन से भरपूर था. बेटे की शादी की रस्में शुरू होने से पहले अंबानी परिवार ने गरीब कन्याओं का विवाह कराया.

आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क हुआ था. इस सामूहिक विवाह आयोजन में वर-वधू की तरफ से करीब 800 लोग शामिल हुए थे. इस मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए.गरीब बेटियों का विवाह कराने पर अंबानी परिवार ने इन कन्याओं की झोली भर दी. अंबानी परिवार की तरफ से ढेर सारे गिफ्ट दिए गए. इसमें शादी की अंगूठी, नाक की लोंग और मंगलसूत्र के अलावा 1 लाख 1 हजार का चेक और सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए है.इसके अलावा अंबानी परिवार ने हर एक जोड़े को एक साल तक का किराने और घर का सामान भी गिफ्ट में दिया है. इसमें 36 तरह की चीजें है. जैसे कि गैस स्टोव, गद्दे, तकिए, बर्तन, मिक्सर और भी घर में इस्तेमाल किए जाने वाली काफी सारी चीजें दी हैं. सामूहिक विवाह में वर-वधू के अलावा वहां मौजूद लोगों के लिए अंबानी परिवार ने भव्य भोज का भी आयोजन किया हुआ था. बता दें कि इससे पहले भी अंबानी परिवार ने जामनगर में 50 हजार से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया था.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments