Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकौन हैं भारतवंशी जया बडिगा? अमेरिका के कैलिफोर्निया में जज के पद...

कौन हैं भारतवंशी जया बडिगा? अमेरिका के कैलिफोर्निया में जज के पद पर मिली नियक्ति

नई दिल्‍ली । आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada of Andhra Pradesh)की रहने वाली जया बडिगा (Jaya Badiga)को कैलिफोर्निया (California)में जज के पद पर नियुक्ति (Appointment)मिली है। वह अमेरिका में जज बनने वाली आंध्र प्रदेश की पहली महिला हैं। उनके पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व सांसद और मशहूर उद्योगपति हैं।

जया बडिगा को कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सैक्रामेंटो कोर्ट में कमिश्नर के पद पर थीं। इससे पहले उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

2009 में शुरू किया करियर

जया उद्योगपति और मछलीपट्टनम के पूर्व सांसद बडिगा रामकृष्ण की बेटी हैं। उन्होंने सांता क्लारा विश्वविद्यालय से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की थी। यह कानून का अभ्यास करने के लिए आवश्यक डिग्री मानी जाती है।

2009 में, जया ने कैलिफोर्निया स्टेट बार एग्जाम पास करके कानूनी करियर शुरू किया था। उन्होंने करीब दस साल तक वकील के तौर पर प्रैक्टिस की। जया कैलिफोर्निया में नियुक्त 18 नए जजों में एक हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments