Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयसीबीआई का बड़ा खुलासा, मालदीव की एक महिला की भारत में अवैध...

सीबीआई का बड़ा खुलासा, मालदीव की एक महिला की भारत में अवैध हिरासत को सही ठहराने रचा था इसरो जासूसी मामला

 

तिरुवनंतपुरम। 1994 के इसरो जासूसी प्रकरण में सीबीआई ने केरल की एक अदालत में बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई के अनुसार जासूसी का ये पूरा प्रकरण मालदीव की एक महिला की भारत में अवैध हिरासत को सही ठहराने के लिए रचा गया था। दरअसल ये प्लान केरल पुलिस के एक तत्कालीन विशेष शाखा अधिकारी ने रचा था। बता दें कि इसी केस में इसरो और भारत के पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाया गया था। सीबीआई ने बीते माह जून में आरोप पत्र दायर किया था लेकिन ये अब सार्वजनिक हुआ है।

कोर्ट में दायर किए गए आरोप पत्र में सीबीआई ने बताया है कि मालदीव की नागरिक मरियम रशीदा ने केरल पुलिस की तत्कालीन विशेष शाखा के अधिकारी की इच्छा को मानने से मना कर दिया था। इसके बाद विजयन ने रशीदा के ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और हवाई टिकट ले लिए ताकि रशीदा देश से रवाना न हो पाए। विजयन को पता लगा कि रशीदा इसरो के वैज्ञानिक डी शशिकुमारन के संपर्क में थी। तब रशीदा और उसकी मालदीव की दोस्त फौजिया हसन पर निगरानी रखी गई।

कोर्ट में सीबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने सहायक खुफिया ब्यूरो एसआईबी को भी महिलाओं के बारे में सूचना दी थी। हालांकि विदेशी नागरिकों की जांच करने वाली आईबी अधिकारियों को इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद रशीदा को वैध वीजा के बिना देश में रहने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। सीबीआई ने कोर्ट में बताया है कि जासूसी मामले में नंबी नारायणन और मालदीव की दो महिलाओं समेत पांच अन्य लोगों कथित तौर पर फंसाने के लिए पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments