Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
HomeबॉलीवुडBigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने सना सुल्‍तान को किया फायर,...

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने सना सुल्‍तान को किया फायर, जानें कौन बनेगा ‘जनता का एजेंट’?

नई दिल्‍ली । बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का धमाकेदार आगाज हो गया है। घरवालों को घर के अंदर एक हफ्ता हो गया है और लोगों के बीच लड़ाइयां भी शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं, घर के अंदर पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। घर से एलिमिनेट होने वाले पहले सदस्य हैं बॉक्सर नीरज गोयत। अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। जनता का एजेंट बनकर घर में पहुंचीं सना सुल्तान को बिग बॉस ने उनकी पोस्ट से फायर कर दिया है।

सना सुल्तान हुईं बाहर

सना सुल्तान को बिग बॉस ने जनता के एजेंट की पोस्ट से फायर कर दिया है। सना सुल्तान जनता के एजेंट के रूप में दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाईं इसलिए उन्हें बिग बॉस ने फायर किया है। सना सुल्तान घर की पहली जनता की एजेंट थीं।

कौन बना नया जनता का एजेंट?

लाइव फीड में देखा गया कि सना सुल्तना को फायर करके बिग बॉस ने साई केतन राव को जनता का नया एजेंट चुना है। वो अपने फोन के साथ बाथरूम के अंदर जाते हैं और तब उन्हें पता चलता है कि वो जनता के एजेंट बन गए हैं। हालांकि, घरवालों को शक हो जाएगा कि साई केतन राव जनता के एजेंट हैं।

घरवालों को हो जाएगा शक

बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ये बताया गया है कि घरवालों को साई केतन राव की पहचान हो जाएगी। वो अपना फोन बाथरूम में लेकर जाएंगे। साई केतन की नर्वसनेस को देखकर घरवालों को शक हो जाएगा कि साई केतन ही जनता के एजेंट हैं।

साई केतन ने लव को बताया जोकर 2.0

वहीं, शो की एक और क्लिप सामने आई है जिसमें साई केतन राव लव कटारिया को जोकर 2.0 बुलाते नजर आ रहे हैं। वो अरमान मलिक के साथ बातचीत में कहते हैं कि लव एल्विश की कॉपी कर रहे हैं।

बता दें, जनता का एजेंट के पास विशेष पावर हैं। वो अगर जनता का एजेंट होते हुए नॉमिनेट होते हैं तब भी वो घर से बेघर नहीं होंगे। सना सुल्तान के पास वो पावर थी। हालांकि, अब जब वो जनता का एजेंट से फायर हो गई हैं तो उनके ऊपर भी घर से बेघर होने का खतरा मंडराएगा। शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या होगा जब घरवालों को पचा चल जाएगी साई केतन की पहचान।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments