पटना। पटना के पास बढ़ इलाके में गंगा दशहरे के दिन गंगा नदी में नाव पलटने से 17 लोग डूब गए। ये लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। इनमें से 11 लोग तैरकर बाहर आ गए पर 6 लोग लापता हो गए, जिनकी तलाशा की जा रही है। गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे।
गंगा घाट के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गई और बीच गंगा में डूब गई। उमानाथ घाट के पास इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घाट पर बहुत भीड़ थी। लोग गंगा दशहरा मनाने आये थे। नाव पलटने से भगदड़ मच गई। हादसे में 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। लेकिन 6 लोग लापता हैं।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन की जा रही है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि लापता लोग जल्द ही मिल जाएंगे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
