बेंगलुरु। पॉक्सो मामले के में पूछताछ के लिए आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा पेश हुए। सीआईडीको मोबाइल फोन से शूट किए गए वीडियो की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर और गवाहों को प्रभावित करने के कथित प्रयासों के आधार पर वरिष्ठ भाजपा नेता से पूछताछ की जाएगी।
शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सीआईडी को पॉक्सो मामले के सिलसिले में येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने से रोक दिया था । साथ ही येदियुरप्पा को 17 जून को सीआईडी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले, रविवार को राज्य पहुंचने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि लोग उनके खिलाफ साजिशों में लिप्त लोगों को सबक सिखाएंगे। बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के लिए पॉक्सो मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री पर 17 वर्षीय लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम और के तहत आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में मां ने आरोप लगाया कि अस्सी वर्षीय नेता ने इस साल 2 फरवरी को उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जब वे धोखाधड़ी के एक मामले में मदद मांगने के लिए उनके आवास पर गए थे। हालांकि येदियुरप्पा ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों के खिलाफ अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। पीड़िता की मां की जिन्होंने येदियुरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, की पिछले महीने एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर के कारण मृत्यु हो गई।
