मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) पिछले कुछ दिनों से गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba azad) के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई जगहों पर एकसाथ स्पॉट भी किया गया है। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते भी नजर आते हैं। ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक खास फोटो पोस्ट की है।
फिलहाल रितिक रोशन का सोशल मीडिया पोस्ट बॉलीवुड में चर्चा का विषय बना हुआ है। रितिक रोशन की पोस्ट पर फैंस भी जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबा और ऋतिक की फोटो ही चर्चा में है।
सबा ने ऋतिक रोशन संग मनाई दिवाली
सबा आजाद ने अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक और उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई। इस बाबत रितिक ने खुद कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। अभिनेता ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे कैप्शन दिया, ‘खूबसूरत लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।’ सबा को रोशन परिवार के साथ दोबारा देखने से ऐसी अफवाहें तेज हो गई हैं कि रितिक-सबा शादी करने वाले हैं।
View this post on Instagram
सुजैन से तलाक के बाद रितिक की जिंदगी में सबा की एंट्री!
रितिक और सबा के रिश्ते की बात करें तो पहली पत्नी सुजैन से तलाक के बाद रितिक की जिंदगी में सबा आजाद आई हैं। वहीं सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया है। इस बीच आर्सेनल गोनी, सबा आजाद और ऋतिक रोशन को भी कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया गया है। रितिक हमेशा सबा के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सबा और रितिक की प्रेम कहानी ट्विटर के जरिए शुरू हुई थी। अब फैंस इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि दोनों कब शादी करेंगे।
रितिक रोशन की आने वाली फिल्में
ऋतिक रोशन जल्द ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के जरिए दीपिका और ऋतिक एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।