Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयभगवद गीता पर हाथ रखकर ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने ली शपथ,...

भगवद गीता पर हाथ रखकर ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने ली शपथ, बोलीं- मुझे ऐसा करने पर गर्व है

इंग्लैंड । भारतीय मूल की 29 साल की गुजराती व्यवसायी शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में भगवद गीता पर शपथ ली है। शिवानी ने कंजर्वेटिव पार्टी के लिए लीसेस्टर ईस्ट सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने इस सीट पर लेबर पार्टी के 37 साल के वर्चस्व को खत्म किया है। वह भारतीय मूल के ही लेबर पार्टी के उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं।

ब्रिटेन की सांसद के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद शिवानी ने एक्स पर लिखा, “लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज संसद में शपथ लेना सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है।”

आपको बता दें कि 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप मैच के बाद लीसेस्टर सिटी में भारतीय मूल के हिंदू समुदाय और मुसलमानों के बीच संघर्ष की घटना हुई थी। इसे देखते हुए शिवानी की जीत उल्लेखनीय है। शिवानी राजा ने 14,526 वोट हासिल किए, उन्होंने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर अग्रवाल को हराया। उन्हें सिर्फ 10,100 वोट मिले।

यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लीसेस्टर ईस्ट 1987 से लेबर का गढ़ रहा है। शिवानी की जीत ने 37 वर्षों में पहली बार इस निर्वाचन क्षेत्र में टोरी को चुना है। शिवानी के अलावा यूनाइटेड किंगडम में 4 जुलाई को हुए आम चुनाव में 27 अन्य भारतीय मूल के सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं।

नए हाउस ऑफ कॉमन्स में अब तक की सबसे अधिक संख्या में महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। करीब 263 महिला सांसद पहुंची हैं। यह लगभग 40 प्रतिशत के बराबर है।

लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें हासिल कीं, जो 2019 के पिछले चुनाव से 211 अधिक थीं। ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने सिर्फ़ 121 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव से 250 सीटें कम थीं। लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 प्रतिशत था, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी का वोट शेयर 23.7 प्रतिशत था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments