Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसतीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई पर बाजार, सेंसेक्स 81,587 और निफ्टी...

तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई पर बाजार, सेंसेक्स 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का बनाया रिकॉर्ड

मुंबई । शेयर बाजार ने आज यानी 19 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का स्तर छुआ। हालांकि, अभी सेंसेक्स ऑल टाइम हाई से नीचे आकर 200 अंक की गिरावट के साथ 81,140 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 24,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और FMCG छोड़कर NSE के सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

FIIs ने गुरुवार को ₹5,483.63 करोड़ के शेयर खरीदे

रिलायंस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड बाजार को नीचे खींच रहे हैं। जबकि, इंफोसिस, HDFC बैंक,ITC और एशियन पेंट बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।

एशियाई बाजारों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.43% की गिरावट है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 1.94% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.63% की गिरावट है। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने गुरुवार (19 जुलाई) को ₹5,483.63 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,904.25 करोड़ के शेयर बेचे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 1.29% गिरकर 40,665 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 0.70% की गिरावट के साथ 17,871 के स्तर पर बंद हुआ था।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 18 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,522 और निफ्टी ने 24,829 का स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 626 अंक की तेजी के साथ 81,343 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 24,800 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, बुधवार यानी 17 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी के चलते बाजार बंद था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments