Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकेंद्र ने डीआरडीओ अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल तक बढ़ाया

केंद्र ने डीआरडीओ अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल तक बढ़ाया

नई दिल्ली। केंद्र ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडओ) प्रमुख समीर वी. कामत का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया। आदेश में कहा गया है कि विख्यात वैज्ञानिक कामत को 25 अगस्त, 2022 को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) का सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीडीआरएंडडी सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को 1 जून 2024 से 31 मई 2025 तक एक साल के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

सरकार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को और बेहतर बनाने के लिए बनाए गए नौ सदस्यों वाली समिति की सलाह लागू करने जा रही है। ये समिति पिछले साल बनी थी, इसकी अगुवाई सरकार के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजयराघवन ने की थी। जनवरी 2024 में इस समिति ने DRDO को और तेज और कारगर बनाने के लिए अपनी सिफारिशें दीं। अब सरकार डॉ. विजयराघवन की समिति की सलाह पर काम करने के लिए एक और आंतरिक समिति बना रही है। इस नई समिति की अध्यक्षता डॉ. कामत कर रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट में बताया गया था कि डीआरडओ की कई महत्वपूर्ण सैन्य परियोजनाओं में परेशानियां रहीं। इनमें समय और पैसा ज्यादा लग जाना, बीच में ही रुक जाना, और जरूरी लक्ष्य हासिल न होने के बावजूद उन्हें सफल बता देना जैसी समस्याएं शामिल थीं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments