मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (आरक्षण) के पद पर तैनात शशिधर रामजी त्रिपाठी को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर द्वारा स्व.लाजवंती सक्सेना स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। शशिधर त्रिपाठी को उनकी काव्यरचना ‘ऋतम्भरा’ के लिए प्रदान किया गया। अखिल हिंदी साहित्य सभा, अमरावती द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के सहयोग से आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि, स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र, सम्मानपत्र इत्यादि प्रदान किए गए।
ऋतम्भरा कविता संग्रह में कुल अड़तालीस (48) कविताएं संकलित हैं। इसका प्रकाशन महाराष्ट्र साहित्य अकादमी के आर्थिक सहयोग से हुआ है। शशिधर त्रिपाठी को नेकदिल, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार रेलवे अधिकारी के रूप एमई जाना जाता है।
