Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंचंद्रबाबू नायडू ने पद की ली शपथ, चौथी बार बने आंध्र प्रदेश...

चंद्रबाबू नायडू ने पद की ली शपथ, चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

विजयवाड़ा. विजयवाड़ा. चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट पर आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले ली. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मंच पर मौजूद हैं. नितिन गडकरी, राजमोहन नायडू, जीतन राम मांझी, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, सीएम एकनाथ शिंदे, सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए हैं।

नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या 175 के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश ने भी शपथ ली. आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. एनडीए को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं.

इससे पहले आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नजीर ने नायडू को आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने का न्योता दिया. एनडीए नेताओं के अनुरोध के बाद राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को एनडीए विधायकों को संबोधित किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए आश्वासन’ दिया गया है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया. नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है.
चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट पर आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले ली. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मंच पर मौजूद हैं. नितिन गडकरी, राजमोहन नायडू, जीतन राम मांझी, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, सीएम एकनाथ शिंदे, सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए हैं।

नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या 175 के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश ने भी शपथ ली. आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. एनडीए को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं.
इससे पहले आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नजीर ने नायडू को आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने का न्योता दिया. एनडीए नेताओं के अनुरोध के बाद राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को एनडीए विधायकों को संबोधित किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए आश्वासन’ दिया गया है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया. नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments