Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेससोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत रही सुस्त, कीमतों में हुआ बदलाव

सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत रही सुस्त, कीमतों में हुआ बदलाव

नई दिल्‍ली । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। सोने के वायदा भाव 73,150 रुपए के करीब, जबकि चांदी का वायदा भाव 92,850 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की भी शुरुआत सुस्त रही।

सोना के वायदा भाव लुढ़के

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 164 रुपए की गिरावट के साथ 73,105 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 73,143 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,144 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 73,082 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 206 रुपए की गिरावट के साथ 92,903 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 267 रुपए की गिरावट के साथ 92,842 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,903 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 92,828 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव की सुस्त शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2419.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,420.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,414.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.10 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 31.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments