Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआईटीआर फॉर्म में हुए बदलाव, फाइल करने से पहले जान लें

आईटीआर फॉर्म में हुए बदलाव, फाइल करने से पहले जान लें

नई दिल्‍ली. इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. पर आईटीआर भरने से पहले इस बारे में जान लें. आईटीआर फॉर्म में कई अहम बदलाव किए गए हैं. इसे जानने के बाद रिटर्न भरने में आने वाली, दिक्कतों, परेशानी से बच जाएंगे.

एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल होगा, असल में ये वित्त वर्ष 2023-24 में आपकी इनकम, खर्चे और इंवेस्टमेंट का हिसाब-किताब करके देना होगा. इसमें कन्फ्यूजन से बचने वाली बात ये है कि आयकर विभाग की वेबसाइट पर आपको आईटीआर फॉर्म एसेसमेंट ईयर के हिसाब से ही मिलेगा. अगर आप आने वाले दिनों में अपना आईटीआर भरने जा रहे हैं, तो आपको इसके फॉर्म में हुए इन बदलावों को जान लेना चाहिए. नए आईटीआर फॉर्म में इस बार आयकर विभाग ने करदाताओं से एक्स्ट्रा डिटेल्स भी मांगी है. इसका मकदस टैक्सपेयर्स के गलत टैक्स छूट क्लेम को खत्म करने की कोशिश है.

राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने पर टैक्सपेयर्स को आयकर कानून की धारा-80GGC के तहत 100 प्रतिशत टैक्स छूट मिलती है. नए फॉर्म में टैक्सपेयर्स से इसके लिए किए गए पेमेंट, उनका मोड, उनका ब्रेकअप और बैंक ट्रांसफर की डिटेल पूछी है.अगर कोई टैक्सपेयर धारा-80डीडी के तहत डिडक्शन क्लेम कर रहा है, तो उसे डिसेबल्ड डिपेंडेंट्स का पैन और आधार देना होगा. मार्केट में डे-ट्रेड करने वालों से सेस और अन्य टर्नओवर की डिटेल्स मांगी गई है.

ये उन्हें तब देनी होगी जब उन्होंने किसी एसेट की एक ही दिन में खरीद और बिक्री की हो. अब जिन लोगों को जीवन बीमा पॉलिसी में एनुअल बोनस मिलता है. आईटीआर-2 और आईटीआर-3 भरने वालों को इसकी जानकारी अब अलग से देनी होगी. इसके अलावा टैक्सपेयर्स को अपने एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शंस (ई-सॉप्स), अन्य वर्चुअल एसेट या ऑनलाइन गेमिंग में जीती रकम की जानकारी भी देनी होगी.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments