Dinesh Phadnis: CID (सीआईडी) फेम फ्रेडी यानी अभिनेता दिनेश फड़निस का 57 वर्ष की उम्र में आज दुखद निधन हो गया। दिनेश फड़निस ने सीआईडी सीरियल में फ्रेडी की भूमिका निभाई थी जो बेहद लोकप्रिय हुई थी। दिनेश फड़निस ने हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय किया था। उनके द्वारा निभाए गए छोटे-छोटे किरदार भी दर्शकों को खूब याद रहे। दिनेश ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
मराठी फिल्म में दिनेश फड़निस ने काम किया था
सीआईडी सीरीज में फ्रेडी के रूप में दिनेश फड़निस की भूमिका काफी लोकप्रिय हुई थी। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि दिनेश ने एक मराठी फिल्म में भी काम किया था। ये फिल्म भरला हा मळवट रक्तानं है।
1993 में रिलीज हुई इस मराठी फिल्म का निर्देशन प्रदीप हल्दनकर ने किया था। इस फिल्म में प्रसाद अठाल्ये, रवींद्र बेर्डे, सुहल भालेकर, तुषार दलवी, नागेश भासले जैसे दिग्गज कलाकार थे।
दिनेश फड़निस का वर्कफ्रंट
दिनेश फड़निस ने कई सालों तक ‘सीआईडी’ में काम किया। उन्होंने 1998 से 2018 तक फ्रेडरिक की भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक छोटे से रोल में नजर आए थे। शो में उनका मजाकिया अंदाज सभी को पसंद आया।
इसे भी पढ़ें: CID फेम दिनेश फड़नीस का निधन! ‘फ्रेडी’ की भूमिका में हुए थे लोकप्रिय
इतना ही नहीं, सीआईडी के अलावा दिनेश ने सीरियल अदालत, सीआईडी स्पेशल ब्यूरो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया है। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में भी नजर आए थे।
