Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीययूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी सख्‍त, रूट की दुकानों...

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी सख्‍त, रूट की दुकानों पर मालिक का नाम लिखने का आदेश

लखनऊ। सीएम योगी ने कांवड यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों के दुकानदारों को अपना लिखना होगा। नाम लिखने के आदेश जिला प्रशासन ने दिए हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर यूपी में गर्माई सियासत पर सीएम योगी फ्रंटफुट पर आ गए हैं। योगी ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर संचालक मालिक का नाम पहचान लिखना होगा। यह फैसला कांवड यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया। सीएम योगी ने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने आने वाली सभी दुकानों के मालिकों को बाहर अपना पूरा नाम लिखा हुआ बोर्ड लगवाना होगा। इस फरमान पर यूपी में सियासत तेज हो गई। विपक्ष सरकार को घेरने में लग गया।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सामाजिक सद्भाव की दुश्मन है। समाज का भाईचारा बिगाड़ने का वह कोई न कोई बहाना ढूंढती रहती है। भाजपा का उद्देश्य समाज को बांटना और परस्पर सौहार्द्र को क्षति पहुंचाना होता है। भाजपा की इन्हीं विभाजनकारी नीतियों के चलते प्रदेश का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कायदे से न्यायालय को इसका स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इसके पीछे सरकार की मंशा अल्पसंख्यक वर्ग को समाज से अलग बांटने और उन्हें शक के दायरे में लाने की है। जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा? भाजपा सत्ता का दुरुपयोग हर स्तर पर करने में कतई संकोच नहीं करती है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिला प्रशासन के इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आदेश अछूत को बढ़ावा देना है। ऐसा लगता है कि मुसलमानों को अछूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरह कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों से अपने नाम बताने को कहा है, वह गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं। यह अछूत जैसी बुराई को बढ़ावा देने वाला है। यह संविधान का उल्लंघन है। यह आजीविका के अधिकार का उल्लंघन है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments