Friday, April 17, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिRahul Gandhi: चुनाव आयोग का राहुल गांधी को बड़ा झटका, जारी किया...

Rahul Gandhi: चुनाव आयोग का राहुल गांधी को बड़ा झटका, जारी किया एडवाइजरी नोटिस, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। आचार संहिता भी लागू नहीं हुई है। हालांकि, उससे पहले चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारकों और नेताओं के लिए जारी नियमों का ठीक से पालन करने को कहा गया है। यह एडवाइजरी दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों के संबंध में जवाब सहित सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद जारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘पनौती’ और ‘पिक पॉकेट’ कहा था। इस शब्द को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने 23 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। राहुल गांधी के जवाब के बाद चुनाव आयोग ने यह एडवाइजरी जारी की है।

Loksabha Election 2024: अमेठी में फिर राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी, प्रियंका गांधी भी मैदान में

राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम का मतलब ‘पनौती मोदी’

हाल में संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत हार गया था। तब एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम का मतलब ‘पनौती मोदी’ है। उन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीत रहे थे लेकिन हार गए। बीजेपी ने इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारकों और नेताओं को जारी की गई सलाह का ठीक से पालन करने को कहा है।

Loksabha Election: देश की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, जानिए किसके साथ चुनाव लड़ेगी बीजेपी?

चुनाव आयोग की ओर से 1 मार्च 2024 को जारी इस एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि अगर पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को पहले ही नोटिस मिल चुका है। अगर वे दोबारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments