Friday, April 17, 2026
No menu items!
Homeधर्म-कर्मAyodhya Ram Mandir: निमंत्रण के बावजूद अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में...

Ayodhya Ram Mandir: निमंत्रण के बावजूद अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, बताई बड़ी वजह

दिल्ली: अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी को होगा. अयोध्या में राम मंदिर की मांग कई सालों से हो रही थी. सुप्रीम कोर्ट ने कई सालों तक इस मामले की सुनवाई की. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर को लेकर सकारात्मक फैसला दिया. उसके बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनाया गया है. मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा. इस उद्घाटन के लिए दुनिया भर की मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

राम मंदिर के उद्घाटन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने आमंत्रण के बावजूद राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. कांग्रेस (Congress) का आरोप है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का है.

‘उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना एकनाथ शिंदे की’, राहुल नार्वेकर के फैसले की 10 अहम बातें जानिए 

कांग्रेस ने इस खबर की पुष्टि की है. इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है. हमने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कोई भी कांग्रेस नेता शामिल नहीं होंगे.

मुंबई कांग्रेस ने बनाया ट्रांसजेंडर सेल, सलमा उमरखान साखरकर बनीं पहली अध्यक्ष

कांग्रेस ने आखिर क्या कहा?

इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है. पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रित किया गया है. हमारे देश में लाखों भक्त भगवान श्री राम की पूजा करते हैं। जयराम रमेश ने कहा, बीजेपी और आरएसएस ने कई वर्षों तक अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीति प्रोजेक्ट बना दिया है।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने से पहले लगा ब्रेक? मणिपुर सरकार ने नहीं दी इजाजत

जयराम रमेश ने कहा, ‘साफ है कि बीजेपी और आरएसएस नेता चुनाव को देखते हुए अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस और बीजेपी के निमंत्रण को सम्मान पूर्वक अस्वीकार कर दिया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments