अमेठी. अमेठी लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांटे की टक्कर थी हालांकि भाजपा की स्मृति इरानी से राहुल गांधी चुनाव हार गए थे. इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर से मैदान में हैं. कांग्रेस के टिकट पर किशोरी लाल शर्मा उन्हें टक्कर दे रहे हैं. बसपा ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए नन्हे सिंह चौहान को उतारा है. अमेठी सीट से कांग्रेस के केएल शर्मा की बढ़त बरकरार, है, स्मृति ईरानी 39 हजार वोट से पीछे चल रहीं हैं.
इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी. यहां कुल 54.34 फीसदी वोट पड़े. साल 2019 में भी इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी. उस समय बीजेपी के टिकट पर स्मृति ईरानी बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पायी थीं. उन्हें कुल 4 लाख 68 हजार वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी 4 लाख 13 हजार 394 वोट पाकर भी 55 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे.
