Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Homeक्राइमCrime News : UP से नाबालिग का अपहरण, मुंबई में यूं पकड़ाया...

Crime News : UP से नाबालिग का अपहरण, मुंबई में यूं पकड़ाया शातिर; कुर्ला की हेड टीसी की सूझबूझ ने लड़की को परिवार से मिलाया 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के व्यस्त स्टेशनों में से एक कुर्ला स्टेशन पर हेड टीसी पुष्पा डावरे की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते एक 16 साल की नाबालिग लड़की को दोबारा उसके परिवार से मिलाया गया.  यह घटना शनिवार दोपहर कुर्ला स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान घटी. जब एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले युवक को हेड टीसी पुष्पा डावरे ने रेलवे पुलिस को सौंप दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर मुंबई लेकर आने वाले अकरम जावेद खान (31) को शनिवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर 4 पर कार्यरत कुर्ला स्टेशन की हेड टीसी पुष्पा डावरे ने टिकट दिखाने के लिए कहा. उस वक्त उनके पास टिकट नहीं था. इसके बाद जब अकरम खान से और पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मिर्ज़ापुर से अपहरण कर ले आया है.

BMC Bharti 2024 : मुंबई में नौकरी का मौका! पालिका में ‘यें’ पद के लिए भर्ती; ‘यहां’ आवेदन करें जमा

यह जानने के बाद कि लड़की केवल 16 वर्ष की है, पुष्पा डावरे ने अपनी सहकर्मी श्रीमती मंजू नरेश कुमार और बीरेंद्र कुमार गुप्ता की मदद से तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित किया. इसी बीच रेलवे पुलिस की कॉल से पता चला कि लड़की के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई है.

इस प्रकार कुर्ला स्टेशन की हेड टीसी पुष्पा डावरे की सूझबूझ से एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचाया गया है. इस काम की वजह से पुष्पा डावरे की हर तरफ तारीफ हो रही है.

Gold Scheme : सस्ता सोना खरीदने का मौका! कम पैसे में करें निवेश; RBI की खास स्कीम

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments