Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयभीषण गर्मी के बीच बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान...

भीषण गर्मी के बीच बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘रेमल’, सात राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्‍ली । देश के एक बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला चक्रवाती तूफान भी उठा है। इसे रेमल नाम दिया गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव बना और शनिवार देर शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान रेमल में बदल गया। चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच रविवार आधी रात को टकरा सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून से पहले इस मौसम में यह पहला चक्रवात है। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। यह भी कहा गया है कि चक्रवाती तूफान 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27 मई और 28 मई को भारी से भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के टकराने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं।

मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी दी गई है कि 27 मई को दक्षिण 24 परगना में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर 24 परगना में भी 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी अत्यधिक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में 27 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है। बिहार के कुछ स्थानों में भी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा सरकार ने अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी के बाद सभी आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) तमल मजूमदार ने कहा कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 28 मई तक राज्य में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तटरक्षक बल और एनडीआरएफ की टीमें तैनात
भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में जान-माल के संभावित नुकसान को कम करने के लिए नौ आपदा राहत टीमें तैनात की हैं। इन आपदा राहत टीमों को हल्दिया, पारादीप, गोपालपुर और फ्रेजरगंज सहित अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। आपदा राहत टीमों को आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है। उधर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील जगहों पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमें तैनात की गई हैं और पांच को तैयार रखा गया है। इस बीच कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित करने का फैसला किया है।

केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है और शनिवार को भी लगातार बारिश के कारण ट्रेनें देरी से चलीं। भारतीय मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments