Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयDasara Melava 2023: ढाई लाख वड़ा पाव बनाम घर की रोटी, महाराष्ट्र...

Dasara Melava 2023: ढाई लाख वड़ा पाव बनाम घर की रोटी, महाराष्ट्र में दशहरा रैली पर शिंदे-ठाकरे के बीच सियासी घमासान!

मुंबई: पूरे देश में आज विजयादशमी और दशहरा की धूम है लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व को लेकर सियासत गर्म है। पिछले साल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच दादर के शिवाजी मैदान को लेकर घमासान मचा हुआ था। हालांकि, इस बार उद्धव ठाकरे गुट शिवाजी पार्क और एकनाथ शिंदे गुट मुंबई के आजाद मैदान में दशहरा रैली का आयोजन कर रहा है। इस बार भी यह तय माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच में जमकर शब्दों के तीर आज चलाए जायेंगे।  मायानगरी मुंबई के दो ऐतिहासिक मैदानों में आज दशहरा मेले के मौके पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट का जोरदार शक्ति प्रदर्शन होगा। दोनों ही गुटों के हजारों कार्यकर्ता इस दशहरा सभा के लिए हजारों मुंबई में राज्य के कोने-कोने से आएंगे। मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की पारंपरिक दशहरा रैली का एक लंबा इतिहास है।

इस सभा में हर साल राज्य के कोने-कोने से कट्टर शिवसैनिक शामिल होते हैं। हालांकि शिवसेना में फूट के बाद पार्टी के दोनों गुट अलग-अलग दशहरा रैली का आयोजन कर रहे हैं। इस बार भी रैली के लिए खास तैयारियां की गई हैं।  दोनों गुट लाखों की तादाद में कार्यकर्ताओं के आने का दावा कर रहे हैं। 

ढाई लाख वड़ा पाव तैयार हो रहे हैं!
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भारी तैयारियां की गई हैं। शिंदे गुट की सभा में आने वाले लाखों कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था आजाद मैदान में की गई है। बैठक में आने वाले हर कार्यकर्ता को पानी की बोतल और खाने का पैकेट दिया जा रहा है। नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के खाने के लिए पैकेट तैयार किये जा रहे हैं। इसके लिए टेंट भी बनाए हैं। आजाद मैदान में प्रवेश करते समय प्रत्येक कार्यकर्ता को वड़ापाव का एक पैकेट और पानी की एक बोतल दी जाएगी। इसके लिए करीब ढाई लाख वड़ा पाव तैयार किये जा रहे हैं। सुबह, दोपहर और रात, तीनों समय के भोजन के लिए अलग-अलग मेनू रखने की पूरी संभावना है। 

घर की बनी रोटी के साथ शिवाजी पार्क में शिवसैनिक
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे दादर के शिवाजी पार्क में शिवसैनिकों को संबोधित करेंगे। इस मैदान पर कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं। हर साल शिवाजी पार्क में दशहरा रैली में राज्य भर से शिवसैनिक खुद आते हैं। इस दौरान वे अपना भोजन भी खुद लेकर आते हैं। इस बार भी सुबह-सुबह शिवाजी पार्क पहुंचे शिवसैनिकों ने एबीपी माझा न्यूज़ चैनल को बताया कि वे बीते 10 साल से इस दशहरा रैली में आ रहे हैं। 

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments