Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडदीपिका पादुकोण ने फैशन अपनाया, छिपाया बेबी बंप, आप भी सीखें ये...

दीपिका पादुकोण ने फैशन अपनाया, छिपाया बेबी बंप, आप भी सीखें ये तरीका

मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकंड प्री-वेडिंग अटेंड करने पहुंची बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मां बनने वाली एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी फैशन गजब ढा रहा था, यह फैंस का दिल जीत रहा था। येलो मेटरनिटी ड्रेस में रंग जमाने के बाद अब दीपिका पादुकोण ने फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी ग्लो वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रहीं हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकंड प्री-वेडिंग अटेंड करने के लिए रणवीर सिंह शहर से बाहर इटली गए हुए हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं। रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई अदाकारा के सिंपल और स्टाइलिश लुक ने सभी का ध्यान खींचा। बेबी बंप के साथ डीवा की स्माइल देखने के बाद फैंस की नजरें ही नहीं हट रहीं थीं। सितंबर में बी-टाउन की हॉट एंड टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मां बनने की उम्मीद है। अदाकारा अपने स्पेशल टाइम को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच अपनी मां एक साथ डिनर डेट पर निकली दीपिका का सिंपल आउटफिट में स्टनिंग लुक छा गया। अदाकारा बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस और डेनिम जैकेट में काफी स्टाइलिश लग रही थी।

नी लेंथ ब्लैक ड्रेस को एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट के साथ स्टाइल किया था। जिसमें पॉइंट कॉलर, फुल स्लीव्स और बटन्स लगे हैं। दोनों साइड पॉकेट होने के साथ ही उस पर भी सिल्वर बटन्स लगे हुए हैं। अदाकारा ने जैकेट की स्लीव्स को फोल्ड करके कूल लुक देने की कोशिश की। ये डेनिम जैकेट एक्ट्रेस के सिंपल आउटफिट को टीजिंग बनाने का काम कर रही है। दिलकश अंदाज के लिए मशहूर दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते वक्त भी खूबसूरत लग रही थीं। बॉडी-हगिंग ड्रेस और डेनिम जैकेट में बेबी को संभालते हुए आराम से चलती दीपिका को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अदाकारा की प्रेग्नेंसी ग्लो वाली तस्वीरें ग्लैमरस हसीनाओं के लुक को भी मात दे रही हैं।

प्रेग्नेंसी में थकान से बचने और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने वाइट स्नीकर्स पहने थे। पैरों को आराम देने के लिए अदाकारा की ये चॉइस काफी स्टाइलिश भी रही। ब्लैक आउटफिट पर वाइट स्नीकर्स से उनके लुक में चार-चांद लग गए। साथ ही उन्हें चलने और बेबी को संभालने में भी परेशानी नहीं हुई। अदाकारा ने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटफिट के साथ ही जूलरी और एक्ससेरीज ब्लैक एंड गोल्डन कैरी की। उन्होंने हुप्स इयररिंग, रिंग और गोल्ड ब्रेस्लेट साथ ब्लैक स्लिंग बैग स्टाइल किया। इसके अलावा मिनिमल मेकअप में आईलाइनर, पिंक शेड लिपस्टिक, ब्लश और मस्करा लगाया। बालों को मिडिल पार्टीशन कर्ल रखते हुए परफेक्ट फिनिश दी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments