Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडप्रेग्नेंसी में हील्स पहनी दीपिका पादुकोण हुई ट्रोल, ऋचा चड्ढा का जवाब-...

प्रेग्नेंसी में हील्स पहनी दीपिका पादुकोण हुई ट्रोल, ऋचा चड्ढा का जवाब- नो Uterus, नो ज्ञान

नई दिल्‍ली । दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी(kalki movie 2898 ad) के प्रमोशन के इवेंट(Promotional events) में पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक कलर(Deepika wore black colour) का बॉडीकॉन ड्रेस पहना था और उसके साथ हील्स। दीपिका के हील्स पहनने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग कमेंट करने लगे कि उन्हें प्रेग्नेंसी में हील्स नहीं पहननी चाहिए।

क्या बोलीं ऋचा

एक इन्फ्लुएंसर ने दीपिका के सपोर्ट में मैसेज भी किया था कि वह बच्ची नहीं हैं जिन्हें बताया जा सके कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। वह अपने कन्फर्टेबल के हिसाब से कुछ भी पहन सकती हैं। उन्हें किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। वहीं उस पोस्ट पर ऋचा चड्ढा का भी कमेंट आया। ऋचा ने कमेंट किया, नो यूट्रस, नो ज्ञान।

बता दें कि ऋचा खुद भी प्रेग्नेंट हैं। वह और अली फजल अपने पहले बेबी के पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। ऋचा भी दीपिका की तरह पहली बार मां बनने वाली हैं। दोनों ही प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही हैं। वहीं दोनों ने फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में काम किया था जिसमें रणवीर सिंह भी थे। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।

सोनाक्षी-जहीर को भी किया सपोर्ट

वैसे ऋचा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर भी कमेंट किया है। उन्होंने दोनों को बधाई देते हुए ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है।

ऋचा ने लिखा कि डियन सोना और जहीर। मुझे आप दोनों की सादगी बहुत पसंद आई, आपका एक-दूसरे को लेकर कमिटमेंट और बहुत अच्छा लगा जब आप अपनी टोन में डांस कर रहे थे। आप दोनों के साथ फोटो क्लिक करवाने का मौका नहीं लिया। लेकिन अली और मैं आपको बहुत पसंद करते हैं। आपकी बहुत ही प्यारी जोड़ी है और बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू। थैंक्स इतनी अच्छी पार्टी के लिए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments