Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकेदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन करने उमड़ रहे श्रद्धालु, मानसून भी...

केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन करने उमड़ रहे श्रद्धालु, मानसून भी नहीं रोक पा रहा कदम

देहरादून. उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है. मानसून के आने के बावजूद भी हजारों भक्त पहुंच रहे हैं. 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं. पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाबा की यात्रा देर से शुरू हुई, इसके बाद भी भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कपाट खुलने के पहले दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे.

यात्रा के संपन्न होने में अभी भी चार महीने का समय बचा हुआ है. ऐसे में बताया जा रहा है कि अंत तक धाम के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच सकती है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसका जिला प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनके ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है. पैदल मार्ग और धाम में रेन शेल्टर बनाए गए हैं.

ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग भी की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इस बार यात्रा में मुख्य बात यह है कि पशुओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है. यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों के आराम के लिए टिन शेड बनाया गया है. पहले इन पशुओं के आराम के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए हैं. इससे उनकी मौत में कमी आई है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments