Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअक्षय कुमार को लेकर एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म बनाना चाहते हैं डायरेक्टर...

अक्षय कुमार को लेकर एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म बनाना चाहते हैं डायरेक्टर प्रियदर्शन

नई दिल्‍ली । डायरेक्टर प्रियदर्शन क्लासिक कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दे दना दन, हंगामा, हलचल, गरम मसाला जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। अब ताजा खबरों की माने तो डायरेक्टर एक बार फिर अक्षय कुमार को लेकर एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म बना रहा हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट, कियारा अडवानी और कीर्ति सुरेश जैसी एक्ट्रेसेज के नाम सामने आए हैं। इस फिल्म को लेकर अभी डायरेक्टर इन चारों एक्टर्स के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। बातचीत जारी है लेकिन कुछ भी कन्फर्म नहीं।

अक्षय और आलिया भट्ट?
प्रियदर्शन अपनी आने वाली फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन को एक साथ लाने का सपना देख रहे हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, कियारा अडवानी और कीर्ति सुरेश का नाम शामिल है। फ़िलहाल बातचीत चल रही है। अगर एक्टर्स इस प्रोजेक्ट के लिए हां करते हैं तो अक्षय कुमार और आलिया भट्ट की ये साथ में पहली फिल्म होगी। हालांकि, बहुत कुछ इन एक्टर्स की डेट और शेड्यूल पर निर्भर करता है।

डेट्स की दिक्कत
मल्टीस्टारर फिल्म को बनाने में अक्सर मेकर्स को एक्टर्स की डेट्स और शेड्यूल के साथ डील करना पड़ता है। डेट्स की वजह से ही फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल जी ले ज़रा जैसी फिल्म के बंद होने की खबर है। ऐसे में प्रियदर्शन जैसे कमाल के डायरेक्टर इन एक्टर्स को साथ ला पाते हैं या नहीं, ये देखने का इंतजार हो रहा है। साथ ही अक्षय और आलिया को साथ देखना बड़ा सरप्राइज होगा। हालांकि, फिल्म को लेकर ज्यादा डेटल सामने नहीं आई है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments