Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeक्राइमएल्विश यादव से एक करोड़ का हफ्ता मांगने वाला पुलिस के...

एल्विश यादव से एक करोड़ का हफ्ता मांगने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, गुजरात से हुई गिरफ्तारी

गुरुग्राम: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस समय चर्चा में हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी(हफ्ता) मांगी थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अब यह जानकारी सामने आई है कि रंगदारी मांगने वाले शख्स को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव को एक फोन आया था। उस दौरान फोन पर सामने से बोल रहे शख्स ने उन्हें धमकाया और एक करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद 25 अक्टूबर को एल्विश गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
कम उम्र ज्यादा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
बिग बॉस विजेता और यूट्यूब इन्फ्लुएंसर एल्विस यादव ने 25 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 17 अक्टूबर के आसपास उन्हें कुछ धमकी भरे कॉल और मैसेज आए थ। इसके जरिए उनसे पहले 40 लाख रुपये और फिर 1 करोड़ रुपए का एक्सटॉर्शन(हफ्ता) मांगा गया। इसके बाद गुड़गांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक टीम गठित की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गुजरात पुलिस से भी काफी मदद मिली।  पुलिस ने इस जबरन वसूली कॉल के सिलसिले में गुजरात के वडनगर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मामले का आरोपी शाकिर मकरानी (24) वडनगर का रहने वाला है और आरटीओ एजेंट के रूप में काम करता है।
एल्विश यादव का लोगों पर काफी प्रभाव है। आरोपी भी उसकी जीवनशैली से काफी प्रभावित था। आरोपी कम उम्र में आसान तरीके से ढेर सारा पैसा कमाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि इसी चाहत में उसने एल्विश यादव का नंबर हासिल किया और हफ्ता वसूली के लिए उसे धमकी भरे कॉल और मैसेज भेजे।

पहले से ही यूट्यूब पर पॉपुलर हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विजेता बनने से पहले से ही यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। इसी वजह से वह बिग बॉस ओटीटी के विजेता बने। खिताब जीतने के बाद उन्हें बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हैं। एल्विश व्लॉगस यूट्यूब पर बहुत लोकप्रिय है जिसे लाखों व्यूज मिलते हैं। एल्विश  ने 2016 में एक यूट्यूब चैनल शुरू किया। वह इस पर तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहे। कुछ ही समय में वह एक मशहूर यूट्यूबर बन गए और आज वह अरबों के मालिक हैं। उनके पास शानदार और बेहद महंगी कारों का भी कलेक्शन है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments