Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसअब आधार जानकारी के बिना भी नॉमिनी को मिलेगी पीएफ की रकम,...

अब आधार जानकारी के बिना भी नॉमिनी को मिलेगी पीएफ की रकम, ईपीएफओ का ऐलान

नई दिल्‍ली । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने क्लेम सेटलमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। संगठन ने उन मामलों में राहत दी है, जिनमें ईपीएफओ सदस्य का निधन हो गया है और उनका आधार पीएफ खाते से लिंक नहीं या जानकारियों का मिलान नहीं हो रहा है। अब इनके नॉमिनी आधार डिटेल्स के बिना भी पीएफ खाते की रकम पा सकेंगे।

ईपीएफओ ने इस संबंध में हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया है। ईपीएफओ के मुताबिक, ईपीएफ सदस्यों की मृत्यु के मामले में क्षेत्रीय अधिकारियों को उनके आधार विवरण को जोड़ने और उनका सत्यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ईपीएफ सदस्य के नॉमिनी को भुगतान करने में विलंब हो रहा था।

क्षेत्रीय अधिकारी देंगे मंजूरी
ईपीएफओ के अनुसार, चूंकि सदस्य की मृत्यु के बाद आधार विवरण को ठीक नहीं किया जा सकता है, इसलिए अब सभी मृत्यु मामलों में आधार को जोड़े बिना भौतिक आधार पर दावा सत्यापन को मंजूरी दे दी गई है। यह केवल क्षेत्रीय अधिकारी की अनुमति के बाद ही किया जा सकेगा। यही नहीं ऐसे मामलों में धोखाधड़ी रोकने के लिए मृतक की सदस्यता और दावेदारों की जांच भी की जाएगी।

यहां लागू होगा नियम
यह नियम उन मामलों पर लागू होंगे, जहां सदस्य का विवरण ईपीएफ यूएएन में सही है, लेकिन आधार डाटा में गलत है। वहीं, अगर आधार में विवरण सही है लेकिन यूएएन में गलत है तो नॉमिनी को इसके लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नॉमिनी को आधार जमा करने की अनुमति मिलेगी
यदि आधार डिडेल्स दर्ज किए बिना किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति का आधार विवरण सिस्टम में सहेजा जाएगा और उसे हस्ताक्षर करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, ऐसे मामलों, जहां मृत सदस्य ने नॉमिनी नहीं बनाया हो, वहां परिवार के सदस्यों और कानूनी उत्तराधिकारियों में से किसी एक को अपना आधार जमा करने की अनुमति दी जाएगी।

यहां होती थी दिक्कत
1. आधार में गलत विवरण या आधार में तकनीकी दिक्कतें
2. आधार संख्या का निष्क्रिय होना
3. आधार का यूएएन में दर्ज विवरण से मिलान न होना

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments