मुंबई। अवनीत कौर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं और वहां से तड़कती-भड़कती वीडियो पोस्ट की है। यहां उनकी इंटरनेशनल फिल्म का अवनीत कौर ने बॉलीवुड डेब्यू तो किया ही था। अब वह इंटरनेशनल फिल्म का भी हिस्सा हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी हाल ही में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में जारी किया था। इसमें वह शांतनु माहेश्वरी के साथ नजर आ रही हैं। पोस्टर को देख ऐसा लग रहा है कि इनके बीच लव स्टोरी दिखाई गई है।
बता दें, अलादीन फेम अवनीत कौर टीवी दुनिया की जानी-मानी अदाकारा हैं। इन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और आज ये इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म महोत्सव से अपना लुक भी रिवील किया है। इसमें वह सफेद रंग के अटायर में दिखाई दे रही हैं। कभी लहराती तो कभी बलखाती एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। नैंसी त्यागी से भी कम उम्र की अवनीत कौर ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपना एक सिजलिंग फोटोशूट शेयर किया था। और अब ये।
32 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाली ये अदाकारा अक्सर अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर छूरियां चलाती है। उनकी अदा को देख हर कोई सलाम कर रहा है। उनके चाहनेवालों ने एक्ट्रेस पर गर्व महसूस किया। वहीं, फैन्स ने रेड और सफेद हार्ट इमोजी की कमेंट सेक्शन में बारिश कर दी। इस मूवी से पहले एक्ट्रेस ने ‘टीकी वेड्स शेरू’ में नवाजुद्दीन के साथ अभिनय किया था। अब वह इस इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा बनकर नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।
