Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयजब मुंबई की लोकल ट्रेन में बैठीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, घाटकोपर...

जब मुंबई की लोकल ट्रेन में बैठीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, घाटकोपर से कल्याण तक किया सफर  

मुंबई: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान मायानगरी की लोकल ट्रेन में सफर किया। उन्होंने सेंट्रल लाइन पर मौजूद घाटकोपर से कल्याण स्टेशन और वापसी तक मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में सुर्खियां बनीं हुई हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने लोकल ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी बातचीत की। मंत्री महोदया ने स्टेशन के कर्मचारियों और अधिकारियों से भी बातचीत की।

वित्त मंत्री ने घाटकोपर से कल्याण के दौरान दोपहर 12:42 बजे बदलापुर एसी फास्ट लोकल में सफर किया। बाद में, वापसी यात्रा के लिए, उन्होंने शाम 5:39 बजे कल्याण से छूटने वाली फास्ट नॉन एसी लोकल ट्रेन का विकल्प चुना।

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लोकल ट्रेन में की यात्रा  लोकल ट्रेन से यात्रा करने का मंत्री का निर्णय न केवल सार्वजनिक परिवहन और मुंबई लोकल ट्रेनों की विश्वसनीयता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है बल्कि रोजमर्रा के यात्रियों की चुनौतियों और अनुभवों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments