Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसविदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली (New Delhi)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Country foreign exchange reserves.) पांच जुलाई को समाप्त हफ्ते में 5.16 अरब डॉलर (Increase by 5.16 billion dollars) बढ़कर 657.16 अरब डॉलर (657.16 billion dollars) पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मु्द्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India – RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि पांच जुलाई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 577.11 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 90.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 57.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी इस अवधि में 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.04 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 40 लाख डॉलर बढ़कर 4.58 अरब डॉलर हो गया है। इस वर्ष सात जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments