Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और हामिद अंसारी ने घर में...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और हामिद अंसारी ने घर में ही डाला वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने घरेलू मतदान सुविधा का उपयोग कर अपने वोट डाले। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने गुरुवार को बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की और यह 24 मई तक जारी रहेगी। कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों में 1409 मतदाताओं ने अपने घरों से ही मतदान किया। यह सुविधा शुरू होने का दूसरा दिन था।

पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 348 मतदाताओं ने घर से मतदान किया। इनमें से 299 बुजुर्ग थे। सीईओ कार्यालय ने बताया कि दूसरे दिन मतदान पूरा होने के साथ ही कुल 2,956 मतदाताओं ने घर से ही मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है। कार्यालय ने बताया, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने 17 मई को नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में घर से ही मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए सफलतापूर्वक मतदान किया।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अपना वोट डाला। पहले दिन 1,482 मतदाताओं ने घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिल्ली भर में कुल 5,406 मतदाताओं – बुज़ुर्ग और दिव्यांग – ने 2024 के लोकसभा चुनावों में घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठाने के लिए फ़ॉर्म 12डी भरा है।यह पहल सुनिश्चित करती है कि ये मतदाता आसानी और गरिमा के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें, जिससे उन्हें मतदान केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments