Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसगौतम अडानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल, सूची...

गौतम अडानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल, सूची में 14 अरबपति

नई दिल्‍ली । मुकेश अंबानी के बाद गौतम अडानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। दुनिया के टॉप-15 अरबपतियों में कुल 14 का नेटवर्थ अब 100 अरब डॉलर से अधिक है। 15वां मामूली अंतर से चूक गया है। इन अरबपतियों सबसे अधिक संख्या टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबार वाले बिजनेसमैनों की है।

ब्लमूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में बर्नार्ड अर्नाल्ट और जेफ बेजोस ही ऐसे शख्स हैं, जो 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 221 अरब डॉलर की संपत्ति है और जेफ बेजोस के पास 206 अरब डॉलर की। इसके बाद एलन मस्क हैं, जिनके पास 188 अरब डॉलर का नेटव्रथ है।

चौथे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग हैं। मेटा के मालिक के पास 168 अरब डॉलर की संपत्ति है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में ये चौथे स्थान पर है। लैरी पेज 155 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। छठे स्थान पर काबिज बिलगेट्स के पास 154 अरब डॉलर की संपत्ति है।

सातवें स्थान पर 146 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ सर्गी ब्रिन हैं। स्टीव बॉल्मर आठवें पोजीशन पर हैं और इनके पास 146 अरब डॉलर की संपत्ति है। नौवें पर वॉरेन बफेट हैं। इनके पास 137 अरब डॉलर और 10वें स्थान पर काबिज लैरी एलिसन के पास भी 137 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

15वें के पास 99.90 अरब डॉलर की संपत्ति
11वें स्थान पर माइकल डेल हैं, जिनके पास 112 अरब डॉलर की संपत्ति है। 12वें स्थान पर मुकेश अंबानी हैं, जिनके पास 109 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। कार्लोस स्लिम के पास 106 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और वह 13वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी के पास 100 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 14वें स्थान पर है। इनके बाद Francoise Bettencourt Meyers हैं, जिनके पास 99.90 अरब डॉलर की संपत्ति है।

खास बात क्या है
टॉप-15 अरबपतियों में से करीब-करीब सभी 100 अरब डॉलर क्लब में हैं। इसमें खास बात यह है कि टॉप-10 अरबपतियों में 8 टेक बिजनेस में हैं। पहला कंज्यूमर बिजनेस से और नौवें का बिजनेस डायवर्सिफायड है। इसके बाद 11वें नंबर वाला भी टेक बिजनेस में है। 12वां एनर्जी, 13वां डायवर्सिफायड, 14वां इडस्ट्रियल और 15वां कंज्यूमर सेक्टर से है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments