Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसजून में जीएसटी राजस्व संग्रह आठ फीसदी बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

जून में जीएसटी राजस्व संग्रह आठ फीसदी बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

नई दिल्ली (New Delhi)। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। आम बजट (General budget.) से पहले सरकार का खजाना (Government treasury.) भर गया है। जून में वस्तु एवं सोवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह (Goods and Services Tax (GST) revenue collection) सालाना आधार पर आठ फीसदी बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा है। जून 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह (GST revenue collection) 1.61 लाख करोड़ रुपये (Rs 1.61 lakh crore) रहा था।

सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह जून 2023 के जीएसटी राजस्व संग्रह 1.61 लाख करोड़ रुपये से सालाना आधार पर आठ फीसदी ज्यादा है। इससे पिछले महीने मई में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, सरकार ने जीएसटी राजस्व संग्रह के डेटा का मासिक प्रकाशन पर रोक लगाई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का निपटान केद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के मद में 39,586 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) के मद में 33,548 करोड़ रुपये का किया गया है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अब तक जीएसटी राजस्व संग्रह 5.57 लाख करोड़ रुपये रहा।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी को एक जुलाई, 2017 को ही जीएसटी देशभर में लागू किया गया था। संसद की ओर से कराधान के लिए लागू किए गए नए कानून के जरिए भारत में नया कर सुधार किया है। इस साल अप्रैल महीने में में जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments