Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeक्राइमBengaluru: गर्लफ्रेंड को आगे बैठाकर घुमाई बाइक, पुलिस ने 50 कैमरों की...

Bengaluru: गर्लफ्रेंड को आगे बैठाकर घुमाई बाइक, पुलिस ने 50 कैमरों की मदद से दबोचा

बेंगलुरु। फ्लाईओवर पर लड़की को बाइक पर आगे बैठाकर ले जाने वाले प्रेमी को पुलिस ने दबोचा लिया है। इस प्रेमी को दबोचने के लिए पुलिस को 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद लेनी पड़ी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों लोगों का पता लगाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बाइकर की गोद में एक तरफ बैठी हुई दिखाई दे रही है और उसने अपने हाथ उसकी गर्दन के चारों ओर लपेटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तरी बेंगलुरु के हेब्बाल फ्लाईओवर पर हुई।

सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट और सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करके दोनों का पता लगाया। बाइकर की पहचान एमवी लेआउट, शामपुरा, बेंगलुरु निवासी 21 वर्षीय सिलंबरसेन के रूप में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शामपुरा का रहने वाला सिलंबरेसन अपनी मंगेतर के साथ एयरपोर्ट रोड पर रोमांटिक राइड कर रहा था। उसकी मंगेतर एयरपोर्ट रोड पर एक कॉफी शॉप में अटेंडेंट के रूप में काम करती हैं और दोनों की हाल ही में सगाई हुई है।

मैनचेस्टर सिटी ने रचा इतिहास, लगातार चौथा प्रीमियर लीग खिताब जीता

राहगीरों ने इसे देखा और इसे अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और शहर पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इस पर ध्यान देते हुए येलहंका ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Arvind Kejriwal: ‘आप’ पर ईडी के नए आरोप, पार्टी ने ली है करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग

पुलिस ने बाइक जब्त की

बेंगलुरु के डीसीपी ट्रैफिक नॉर्थ ने बताया कि हमने अपराधी का पता लगा लिया है। हम उसके द्वारा पहले किए गए उल्लंघनों की लिस्ट का पता लगाएंगे। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

दीप्ति जीवनजी ने विश्‍व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पुलिस ने उन पर मानव जीवन को खतरे में डालने वाली, लापरवाही से गाड़ी चलाने और हेलमेट न पहनने और नियमों का पालन ना करने सहित मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया और आगे की जांच के लिए उसकी बाइक जब्त कर ली है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments