Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिहेमंत सोरेन पत्नी के साथ सोनिया गांधी से मिले, विधानसभा चुनाव की...

हेमंत सोरेन पत्नी के साथ सोनिया गांधी से मिले, विधानसभा चुनाव की दस्‍तक तो नहीं

रांची। झारखंड मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन पहली बार दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। मनी लॉड्रिंग मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने और मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह पहला मौका था जब सोनिया गांधी से मुलाकात की। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने फोटो एक्स पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि, आज मैंने नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से हेमंत सोरेन ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद मैं सोनिया गांधी से नहीं मिला था, इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं। मालूम हो कि कांग्रेस और जेएमएम इंडिया ब्लॉक में सहयोगी हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा था। इसी साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय बहुत सहिष्णु और सहयोगी हैं। वे बहुत सहन करते हैं, जब तक वे नहीं कर सकते और फिर वे वोट देकर अपनी बात कहते हैं। भाजपा ने न्यायपालिका का अपमान किया है। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही जमानत मिल जाएगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments