Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडब्रेस्ट कैंसर से जूझती हिना खान की अस्पताल से पहली फोटो वायरल

ब्रेस्ट कैंसर से जूझती हिना खान की अस्पताल से पहली फोटो वायरल

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर खुलासा किया है तब से वह चर्चा में हैं। एक्ट्रेस मोटिवेशन वाला पोस्ट शेयर कर लोगों को अपना हेल्थ अपडेट भी दे रही हैं। बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। इस बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी पहली फोटो शेयर की है। इसके साथ ही ये भी बताया कि उन्हें कैंसर के बारे में कब पता चला था। अस्पताल में कीमाथेरेपी के पहले सेशन के लिए पहुंचीं हिना खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट भी मिनटों में वायरल हो गया है।

हिना खान का इलाज चल रहा है और वो खुद भी काफी हिम्मत दिखा रही हैं। लोग जल्द ही उनकी रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं। जब से हिना खान के कैंसर की खबर सामने आई है, आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हिना खान के सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इससे पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था और लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- इस अवॉर्ड नाइट जिसमें मैं गई थी उस वक्त मैं जानती थी कि मुझे कैंसर है। लेकिन मैं चीजों को नॉर्मल तौर पर लेना चाहती थी, न केवल अपने लिए बल्कि सभी के लिए यही वो दिन था जिसके बाद सब कुछ बदल गया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments