Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसयूपीआई से एटीएम से पैसे निकालना कितना आसान है, बस स्‍टेप्‍स का...

यूपीआई से एटीएम से पैसे निकालना कितना आसान है, बस स्‍टेप्‍स का रखें ध्‍यान

नई दिल्ली। यूपीआई, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने आने के बाद कुछ सालों में सारा सिस्टम ही बदल दिया है। डिजिटल लेनदेन में यूपीआई ने देश में बड़ा योगदान दिया है। लोगों का काम आसान कर दिया है। डिजिटल लेनदेन में यूपीआई लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसों की निकासी भी संभव है। ऐसे में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ऊपर निर्भरता बेहद कम हो गई है।

यूपीआई से पहले लोग डेबिट कार्ड के जरिए पैसों की निकासी करते थे। यूपीआई ने इस काम को बेहद ही आसान बना दिया है। एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालने की मंजूरी दे चुका है। अगर कोई एटीएम से पैसे निकालना चाहता है तो उसके लिए हर बार डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है, बस आप यूपीआई का इस्तेमाल करके आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए आसानी से किसी भी एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं।

एटीएम में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर क्यूआर कोड आ जाएगा। फिर यूजर को किसी एक्टिव यूपीआई एप को खोलना है और एटीएम के क्यूआर कोड को स्कैन करना है। जितनी राशि निकालनी है, उसे दर्ज करें और अपना पिन एटीएम में डालें। फिर कैश निकालने पर क्लिक करें। पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 सेकंड का समय लग सकता है। बता दें कि यूपीआई के जरिए एटीएम से एक हजार रुपये तक की राशि निकालने पर कोई चार्ज नहीं है।

आप यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यूजर्स को कई सारे बैंकों का विकल्प मिल जाता है। सिर्फ एटीएम से पैसे निकालने पर सीमित विकल्प होता है। यूपीआई से पैसे निकालने के लिए कई मोबाइल एप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूपीआई के जरिए पैसे निकालने के लिए किसी तरह की ओटीपी की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में यूजर्स को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments