Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयआईएएस पूजा खेड़कर की मां पर पिस्टल के साथ किसान को धमकाने...

आईएएस पूजा खेड़कर की मां पर पिस्टल के साथ किसान को धमकाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

पुणे। आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर के बाद अब उनकी मां मनोरमा खेड़कर की भी कानून के लपेटे में आ रहीं हैं दरसअसल पूजा खेड़कर की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पिस्टल के साथ दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस (पौड़ पुलिस स्टेशन) ने मामले में एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी की मां पिस्टल लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान के विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसान को पिस्तौल दिखाकर धमकाती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सेक्शन मामला दर्ज कर लिया है।

घटना 5 जून, 2023 को पुणे जिले की मुलशी तहसील के गांव धडवाली की बताई जा रही है। शुक्रवार को, मनोरमा खेड़कर के साथ विवाद करने वाले किसानों ने पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद किसान मनोरमा खेड़कर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पौड पुलिस स्टेशन गया। हालांकि घटना के समय मनोरमा के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस के मुताबिक किसानों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मनोरमा खेड़कर पर मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस ने अपनी एफआईआर में पूजा खेड़कर के पिता दिलीप खेड़कर, उनके रिश्तेदार अंबादास खेड़कर और साथ खड़े दो बाउंसर के अलावा अन्य दो महिलाओं पर भी मामला दर्ज किया है।

किसान पंढरीनाथ कोडिंबा पासलकर ने पुलिस को दिए हुए अपने बयान में बताया कि वह जमीन उनकी है। घटना के दिन मनोरमा खेड़कर कंटेनर बॉक्स लेकर आई और उन्होंने उनकी जमीन पर कंटेनर बॉक्स रखा जिसके बाद जमीन की देखभाल करने वाले शख्स ने पासलकर को इस बात की सूचना दी। वे अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ वहां पहुंचे और वहां पहुंचने के बाद जब बातचीत आगे बढ़ी तो इस दौरान मनोरमा खेड़कर ने पिस्टल दिखाते हुए उन्हें धमकी दी और कहा कि जमीन का सात बारह (जमीन उनके नाम पर) है। उनके साथ मौजूद बाउंसर ने हमें धमकाने की कोशिश की और कहा कि जमीन मनोरमा मैडम की है आप यहां मत आएं। किसान द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि जब उन्होंने इस खबर को टीवी माध्यम से देखा उसके बाद वह अपना बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments