Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुड49 की उम्र में काजोल दिखाएंगी एक्‍शन, तो क्‍या दीपिका-आलिया की होगी...

49 की उम्र में काजोल दिखाएंगी एक्‍शन, तो क्‍या दीपिका-आलिया की होगी छुट्टी?

मुंबई. बॉलीवुड में पिछले 3 दशक से काजोल का एक अलग ही जलवा है. पर अब जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. ये एक्ट्रेस आज भी लीड रोल कर रही है. उनके रोल को रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ये एक्ट्रेस अब एक मां का रोल भी प्ले कर रही है. हेलीकॉप्टर ईला में उनका अलग किरदार देखने को मिला. इसके अलावा लस्ट स्टोरीज 2 में उनका रोल भी भिन्न था. लेकिन अब एक्ट्रेस वो काम करने जा रही हैं जो उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कभी नहीं किया.

काजोल और प्रभु देवा जिस फिल्म के लिए सालों बात रियूनाइट हुए हैं उस फिल्म में एक्ट्रेस का अलग ही रूप देखने को मिलेगा. वे इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में दिखेंगे. इस फिल्म का निर्देशन चरण देव उपल्लापति कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म में काजोल का रोल कैसा है. इसकी शूटिंग शुरू हो गई है और डायरेक्टर का सभी के साथ इंट्रोडक्शन भी हो चुका है. ऐसे में डायरेक्टर ने बताया कि काजोल का फिल्म को लेकर अप्रोच क्या है और फिल्म में उनका रोल किस तरह का होगा.

डायरेक्टर की ये पहली फिल्म है और उन्होंने कहा कि फिल्म की ऐसी कास्ट पाकर वे बहुत खुश हैं. वे बोले- काजोल मैम फिल्म में पहली बार एक्शन करती नजर आएंगी. वे उम्र के हिसाब से डिफिकल्ट स्टंट्स कर रही हैं और खुद को इनकरेज कर रही हैं. प्रभु सर एक फिल्म मेकर हैं. ऐसे में मुझे जब भी जरूरत पड़ती है तो वे मेरा साथ जरूर देते हैं. सम्युक्ता भी एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग है. फिल्म में काजोल और सम्युक्ता के कैरेक्टर के बीच अच्छा बॉन्ड है और उन्होंने काफी नेचुरली इसे प्ले किया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments