पुरी: ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर (Jagannathpuri Temple) में हिरासत में लिए गए 9 बांग्लादेशी नागरिकों की खबर ने सनसनी मचा दी है. सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों ने मंदिर के नियमों का उल्लंघन करके गैरकानूनी रूप से मंदिर में प्रवेश किया था. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है. विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस मामले में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
पुरी के पुलिस अधीक्षक सुशील मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों में से एक हिंदू था, जबकि अन्य लोग अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.
मंदिर के नियमों के अनुसार, मंदिर में केवल हिंदू श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होता है. हालांकि, इस मामले में अभी भी और जांच की जा रही है. इस घटना के बाद जगन्नाथ मंदिर में एंट्री को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ताकि इस तरह की घटनाएं बार-बार न हों.
