Saturday, March 28, 2026
No menu items!
HomeखेलIND vs ZIM: यशस्वी और शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20...

IND vs ZIM: यशस्वी और शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 में जमकर तोड़ा, इन 4 रिकॉर्ड बुक में दर्ज

नई दिल्‍ली । यशस्वी जायसवाल (93*) और शुभमन गिल (58*) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न सिर्फ चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, बल्कि 5 मैच की इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी हासिल की। सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया का यह शानदार कमबैक है। बात चौथे टी20 की करें तो मेजबानों ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 153 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के अर्धशतकों के दम पर 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल किया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए, आईए जानते हैं इनके बारे में-

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने 150 से अधिक रनों का पीछा करते हुए 10 विकेट से यह पहला मुकाबला जीता है। वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा सिर्फ 5 बार हुआ है। इस लिस्ट में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड शामिल है। पाकिस्तान ने यह कारनामा दो बार भारत और इंग्लैंड के खिलाफ किया है।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, कराची, 2022 (लक्ष्य: 200)

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन, 2016 (लक्ष्य: 169)

इंग्लैंड बनाम भारत, एडिलेड, 2022 (लक्ष्य: 169)

भारत बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य: 153)

पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई, 2021 (लक्ष्य: 152)

भारत की 150 से अधिक रन की सफल रनचेज में सबसे ज्यादा गेंदें शेष

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने 153 रनों के टारगेट का पीछा 28 गेंदें शेष रहते किया। यह भारत की 150 से अधिक रनों की सफल रनचेज में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीत है। इससे पहले राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ 154 रनों का पीछा करते हुए भारत 26 गेंदें शेष रहते जीता था।

28 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य: 153)

26 बनाम बांग्लादेश, राजकोट, 2019 (लक्ष्य: 154)

26 बनाम अफगानिस्तान, इंदौर, 2024 (लक्ष्य: 173)

18 बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023 (लक्ष्य: 179)

17 बनाम श्रीलंका, धर्मशाला, 2022 (लक्ष्य: 184)

वहीं भारत की 100 से अधिक रन के टारगेट का पीछा करते हुए टी20 में 10 विकेट से मात्र दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 2016 में केएल राहुल और मंदीप सिंह ने यह कारनामा किया था।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की यह 156 रनों की साझेदारी भारत के लिए T20I में किसी भी विकेट के लिए रन चेज में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी पार्टनशिप का रिकॉर्ड भी इन्हीं दोनों के नाम है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में यशस्वी और गिल ने मिलकर 165 रन जोड़े थे।

165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023

156* – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

130 – शिखर धवन और ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018

123 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018

भारत के लिए 150 से अधिक रन की ओपनिंग पार्टनशिप

भारत के लिए यह 150 से अधिक रन की 5वीं ओपनिंग पार्टनरशिप है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम है। इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़े थे। रोहित शर्मा ने इस दौरान 35 गेंदों पर अपना सबसे तेज शतक भी जड़ा था।

165 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023

160 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018

158 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम न्यूजीलैंड, दिल्ली, 2017

156* – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments