भारत में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने राज्यों को मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी से बचने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsफिर लौटा कोरोना! भारत में कोविड का नया वैरिएंट, एक व्यक्ति की...

फिर लौटा कोरोना! भारत में कोविड का नया वैरिएंट, एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है। साथ ही एक व्यक्ति की मौत भी कोविड के कारण हुई है। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट एक बार फिर हरकत में आ गया है। केरल में कोरोना सब वेरिएंट JN.1 का पहला मामला मिला है। इन दोनों घटनाओं के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्य के अधिकारियों से संपर्क किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

अधिकारियों ने राज्यों को मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी से बचने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यह साफ किया गया है कि केरल की सीमा बंद नहीं की जाएगी।

सिंगापुर में कोरोना का नया वेरिएंट

भारत में सिंगापुर से कोरोना का नया वेरिएंट आ गया है। सिंगापुर से भारत आए एक यात्री में कोरोना वैरिएंट का JN.1 के लक्षण पाए गए हैं। यह शख्स तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का मूल निवासी है। वे बीते 25 अक्टूबर को सिंगापुर गये थे। तिरुचिरापल्ली जिले या तमिलनाडु में कहीं और इस प्रकार का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। लेकिन ये तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। भारत में JN.1 वैरिएंट का कोई अन्य मामला अभी तक सामने नहीं आया है।

केरल में एक की मौत

केरल के कन्नूर जिले के पनूर में एक शख्स की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। अब इस घटना के बाद इलाके में कोविड से बचाव के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। विधायक केपी मोहनन की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। मृतक का नाम अब्दुल्ला है और वह 80 साल के थे।  खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उनका इलाज शुरू था।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के आदेश

केरल की घटना के बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बुखार से पीड़ित लोगों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही जो लोग कोविड पॉजिटिव हैं, उन्हें क्वारंटाइन होने के लिए कहा गया है। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments