नई दिल्ली: शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जब अरब सागर में भारत के जलक्षेत्र (इंडियन वाटर्स) में इजराइल के एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले के कारण जहाज में विस्फोट हो गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हमलावर ड्रोन असल में किसके थे? ये अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही कोस्ट गार्ड का एक शिप मालवाहक जहाज ‘एम.वी.’ केम प्लूटो की ओर मदद के लिए रवाना हुआ है। फ़िलहाल यह मर्चेंट वेसल पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। यह व्यापारी जहाज तेल टैंकरों के साथ सऊदी अरब से मंगलुरु बंदरगाह के लिए जा रहा था।
कोस्ट गार्ड का शिप आईसीजीएस विक्रम’ जल्द ही मालवाहक जहाज के पास रात दस बजे तक पहुंचने की संभावना है। मिलने के बाद भारतीय जहाज तुरंत संबंधित व्यापारिक जहाज की ओर बढ़ गया। क्षेत्र के अन्य सभी जहाजों को हमले के तहत व्यापारी जहाज की सहायता करने का निर्देश दिया गया है।
Indian Coast Guard Dornier maritime surveillance aircraft has established communication with the distressed vessel MV Chem Pluto. After the drone attack, the ship switched off its Automatic Identification System which can be used for tracking the vessel. The power generation… pic.twitter.com/oYrvOyrraH
— ANI (@ANI) December 23, 2023
हमले के बाद लगी आग
इस ड्रोन हमले के बाद संबंधित व्यापारिक जहाज में आग लग गई जिससे उसका टेक्निकल सिस्टम प्रभावित हुआ है। गनीमत यह रही कि चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुँचा। इससे पहले इसी इलाके में सोमाली समुद्री डाकुओं ने एक माल्टा के मालवाहक जहाज का अपहरण करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने मालवाहक जहाज से संपर्क कर तुरंत उसकी ओर मदद भेजी।
अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक इजरायली मालवाहक जहाज पर हमला किया था। अब इस ताजा हमले के पीछे कौन है ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
