Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसभारत-ब्रिटेन प्रस्तावित एफटीए पर अगले दौर की बातचीत इसी महीने करेंगे

भारत-ब्रिटेन प्रस्तावित एफटीए पर अगले दौर की बातचीत इसी महीने करेंगे

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत-ब्रिटेन (India and Britain) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) (Proposed Free Trade Agreement (FTA) पर अगले दौर की बातचीत (Next round talks) इसी महीने शुरू (begin this month) होगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि ब्रिटेन में नई सरकार के कार्यभार संभालने के साथ ही भारत और ब्रिटेन के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए लंबित मुद्दों को सुलझाने और वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए इस महीने अगले दौर की वार्ता करेंगे। अधिकारी ने कहा कि एफटीए से जुडे़ दोनों पक्ष संपर्क में हैं। दोनों के बीच अगले दौर की बातचीत इसी महीने शुरू होगी।

इससे पहले ब्रिटेन के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों के लिए लाभकारी एफटीए को पूरा करने के लिए तैयार हैं। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन एफटीए को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए के लिए बातचीत जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी। दोनों देशों में आम चुनाव के चलते चौदहवें दौर की वार्ता रुक गई थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments