Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeखेलIndia vs Zimbabwe: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 आज, जाने कब, कहां...

India vs Zimbabwe: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 आज, जाने कब, कहां और कैसे देखें लाइव

नई दिल्‍ली । इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इसी मैदान पर शनिवार को सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था जिसमें वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 115 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर के सामने टीम इंडिया 102 रनों पर ढेर हो गई थी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय युवा ब्रिगेड आज दूसरे टी20 में इस हार का हिसाब चुकता कर सीरीज में बराबरी करने उतरेगी, वहीं जिम्बाब्वे की नजर अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होगी। आईए इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरे टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

India vs Zimbabwe 2nd T20I मैच आज यानी रविवार जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs ZIM 2nd T20I मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है।

India vs Zimbabwe 2nd T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs ZIM 2nd T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

India vs Zimbabwe 2nd T20I मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM 2nd T20I मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन सोनीलिव ऐप पर उठा सकते हैं। वहीं इस मुकाबले से जुड़ी हर खबर को आप लाइव हिंदुस्तान के स्पोर्ट्स पेज पर भी पढ़ सकते हैं।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे शेड्यूल-

6 जुलाई- पहला T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

7 जुलाई- दूसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

10 जुलाई- तीसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

13 जुलाई- चौथा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

14 जुलाई- पांचवां T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे स्क्वॉड-

इंडिया स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे स्क्वॉड- सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments